महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,26 सितंबर। 25वें राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता रग्बी 19 वर्ष बालक-बालिका हैंडबॉल 14 वर्ष बालक, बालिका और एथलेटिक्स 1917 14 वर्ष बालक-बालिका खेल का आयोजन जगदलपुर में 21 से 24 सितंबर तक आयोजित की गई थी। जिसमें 5 जोन बस्तर बिलासपुर दुर्ग सरगुजा और रायपुर के 460 खिलाडिय़ों ने भाग लिया ।
रायपुर जोन रग्बी 19 वर्ष में महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक से तुसदा स्कूल के तीन खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। जिसमें 19 वर्ष बालक वर्ग रोशन मरकाम, 19 वर्ष बालिका वर्ग में गायत्री खैरवार और गोदावरी का चयन हुआ था। इन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से रायपुर जोन को बालक वर्ग में द्वितीय स्थान तथा बालिका वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर रजत और कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया। इनकी इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज धृतलहरे, तुसदा स्कूल के प्राचार्य महेंद्र सिंह मरकाम, शाला के समस्त शिक्षकों ने हर्ष जताया है। उक्त जानकारी व्यायाम शिक्षिका अंजू प्रजापति ने दी है।