महासमुन्द

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्वच्छता अभियान चला
26-Sep-2025 4:41 PM
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्वच्छता अभियान चला

बागबाहरा, 26 सितंबर। बागबाहरा शहर मंडल द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पिथौरा चौक बागबाहरा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। तत्पश्चात पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्तागण, पदाधिकारी गण , जनप्रतिनिधिगण सम्मिलित हुए।


अन्य पोस्ट