महासमुन्द

समस्याओं पर चर्चा, कार्रवाई का आश्वासन
26-Sep-2025 4:29 PM
समस्याओं पर चर्चा, कार्रवाई का आश्वासन

महासमुंद, 26 सितंबर। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के पर्यावरण, चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं आईएमए रायपुर के एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व विधायक एवं प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. विमल चोपड़ा के नेतृत्व  में पर्यावरण बोर्ड में मेंबर बोर्ड श्री राजू से भेंट की एवं चिकित्सा जगत की समस्याओं के विषय में चर्चा की।

 बैठक में उठाए गए मुद्दों में से जिन जिन विषयों के निष्कर्ष पर वे सहमत हुए एवं उनके द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिला। इनमें क्लीनिक को दो भागों में आयुष क्लिनिक और गैर आयुष क्लिनिक में बांटने, बायो मेडिकल वेस्ट प्रोडक्ट, शुल्क 1200 से 1500 रुपए प्रति माह को हटाकर 300 रुपए प्रति माह करने के बारे में चर्चा की गई।

भेंट के दौरान डॉ. अखिलेश दुबे, डॉ. केतन शाह, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. सुनील गोल्हान उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट