महासमुन्द

चोरी की 11 बाइक समेत 3 गिरफ्तार
26-Sep-2025 3:41 PM
चोरी की 11 बाइक समेत 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 सितंबर। जिले में लगातार हो रही चोरी मामले में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के 11 मोटर सायकिलें, कीमती 3लाख 95 हजार रुपए जब्त किया गया है। आरोपी महासमुंद के अलग-अलग स्थानों से चोरी किये गए इन वाहनों को बेचने के फिराक में थे। तीनों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उन्हें रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुलेश्वर चक्रधारी तुपकबोरा थाना बागबाहरा थाना खल्लारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 सितंबर को अपने मोटर सायकल क्र. सीजी 06 जीएच 7863 से खल्लारी मंदिर बोधन चक्रधारी के साथ घूमने आया था। दोपहर करीब एक बजे अपने मौसा को नारियल दुकान के सामने खड़ी कर पहाड़ी उपर मंदिर दर्शन करने गये थे।

दोपहर 3 बजे वापस आकर देखा तो वह वहां नहीं थी। आसपास पता किया। लेकिन कहीं नहींंं मिला। रिपोर्ट पर थाना खल्लारी में धारा 303-2 बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति झलप चौक बागबाहरा के पास चोरी की मोटर सायकल को बिक्री के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर देखा कि झलप चौक बागबाहरा में 3 व्यक्ति पुरानी मोटर सायकल वाहन को बेचने के फिराक में खडे हुये थे।

पुलिस ने तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की। आरोपियों ने अपना नाम बुधराम सिन्हा उर्फ बुधारू भानसोज थाना आरंग, गैंदलाल दीवान  अरंड थाना खल्लारी तथा धनेश राम दीवान अरंड थाना खल्लारी महासमुंद का निवासी होना बताया। पुलिस की टीम द्वारा वाहन के संबंध से पूछताछ करने पर आरोपियों ने मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किये और बताये कि एक साथ घुमते फिरते थे। विगत एक माह से हम सभी मिलकर मोटर सायकल चोरी करने की योजना बनाकर निकलते थे और मोटर सायकल चोरी करते थे खल्लारी क्षेत्र के खल्लारी मेला स्थल, खल्लारी चौक, चरौदा एवं आस पास के गांव से कुल 11 नग मोटर सायकल चोरी किया है।

आरोपियों के कब्जे से 4  एचएफ डीलक्स, 01 नग प्लेटिना, 02 नग नग ग्लैमर,02 स्पेलैण्डर प्लस, 01 नग स्प्लेण्डर, 01 नग स्कुटी कुल 11 नग मोटर सायकल कीमती 3लाख,95 हजार रुपए जप्त कर आरोपीयों को जेल दाखिल किया गया है।


अन्य पोस्ट