महासमुन्द

सुबह से मौसम खुला, अभी भी नदी-नाले उफान पर, बांध और नदियों में जल स्तर बढ़ा, खेत-खलिहान लबालब
25-Sep-2025 3:52 PM
सुबह से मौसम खुला, अभी भी नदी-नाले उफान पर, बांध और नदियों में जल स्तर बढ़ा, खेत-खलिहान लबालब

कल दिन भर बारिश, गांंंंंवों का संपर्क हाइवे से कट गया था

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

महासमुंद, 25 सितंबर। लगातार दो दिनों तक अनवरत और मूसलाधार बारिश के बाद आज गुरुवार की सुबह से मौसम खुला है। समाचार लिखते तक सुबह 11 बजे बारिश बंद है, लेकिन उमस के चलते बारिश की संभावना है।

 बीते दो दिनों की बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। अभी भी नदी-नाले उफ ान पर हैं। बांध और नदियों में पानी का स्तर बढ़ा है। खेत-खलिहान लबालब भर गए हैं। कल तो बारिश के दौरान गांंंंंवों का संपर्क हाइवे से टूट गया था। आवागमन अवरुद्ध गया था। जिले के कई स्थानों पर पेड़ और पोल गिरने को खबरें भी मिली हंै। घरों और गलियों में भी पानी घुसा है। परसों रात से कल सुबह तक सिर्फ 12 घंटे में 471 एमएम यानी 18.84 इंच चौकाने वालों बारिश हुई है।

जानकारी के मुताबकि जिले के गजगिधनी बांध में 75 प्रतिशत पानी था लेकिन एक रात की बारिश में उसका उलट शुरू हो गया। कोडार बांध में 48.58 एमसीएम पानी से बढक़र 51.86 एमसीएन तक जा पहुंचा। ये आंकड़े कल सुबह के हैं। इसमें कल की वर्षा शामिल नहीं है। आने वाले 2 दिनों के लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस तरह इस सीजन में अब तक 5056.5 एमएम वर्षा हो चुकी है। परसों रात भर बारिश के बाद कल सुबह लोगों के घरों के आसपास, सडक़ और गलियों में पानी भरा हुआ दिखा। जिला मुख्यालय में सब्जी बाजार, भाजपा कार्यालय के सामने, स्वामी चौक तथा कई वार्डों के भीतर गलियों में पानी भरा था जिसे निकलने में घंटों लग गए। पानी निकल पाता इसके पहले ही फिर से तेज बारिश शुरू हो गई। कल भी बारिश का क्रम दिन भर चलता रहा।

जिले के तोषगांव-सिंघनपुर मार्ग पर स्थित पुराने पुल के ऊपर से पानी बहता रहा। झलप के समीप अमोरा नाला, पिथौरा के समीप कंतरा नाला पर पानी बहने से आवागमन घंटों बाधित रहा। बागबाहरा हाइवे तथा भलेसर मुक्तिधाम के समीप व कुछ और स्थानों पर पेड़ों के धराशाई होने से रास्ते बंद रहे। नहर का पानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भर गया। गरबा वाले स्थानों में बारिश का पानी भर गया। शहर के सिटी स्पोर्टस क्लब व हाईस्कूल मैदान में कल बारिश के चलते स्थगित कर दिया गया। कल शाम को भी 7.15 बजे के आसपास जमकर बारिश हुई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह बसना के समीप बंसुलाडीपा स्थित सरकारी स्कूल में इतना पानी आ गया कि बच्चे स्कूल नहीं पहुंच सके। कुछ ग्रामों में विद्युत तारों पर पेड़ गिरने की खबर है। महासमुंद के अयोध्या नगर, इमलीभांठा, नयापारा की निचली बस्तियों में बारिश का पानी भर गया। कुल 12 घंटे में हुई बारिश ने इस बार मानसून सत्र में हुई बारिश का रिकार्ड तोड़ दिया। हर कोई इस बारिश को लेकर आश्चर्यचकित है। इस वर्ष आधे सावन और भादों में अच्छी बारिश हुई ही नहीं थी। फलस्वरूप खेतों में धान की फसलें पीली पड़ रही रही थी। जमीन में दरारें आ रही थी।

जिले में सर्वाधिक बारिश बसना में 119.6 मिमी दर्ज किया गया। वहीं दूसरे स्थान पर पिथौरा है जहां 93.2 मिमी वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम बारिश जिला मुख्यालय महासमुंद मेंं हुई है। जबकि सरायपाली में 88.3, कोमाखान में 65.1 तथा बागबाहरा में 65.0 मिमी वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया।

 

इस बारिश से खेत लबालब हैं। किसानी का काम ठप है। खेत के मेढ़ को तोड़ते हुए बारिश का पानी नदी नालों का रास्ता पकड़ लिया। धान की फसल हवा तूफान पानी से जमीन पर आ गिरा है। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। लगातार बारिश से ढालम और चनाट क्षेत्र की कई एकड़ धान की फसलें पानी में डूब चुकी हैं। कई खेतों में धान के पौधे गिर गए हैं जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

 बसना से बिलासपुर जाने वाले मार्ग में ग्राम पथरला के पास इमली पेड़ गिर जाने के कारण बसना बिलाईगढ़ मार्ग बंद हो गया। बहुत से गांवों में इस रात को ब्लैक आउट की स्थिति निर्मित रही। प्राथमिक शाला बंसुला डीपा स्कूल परिसर में बारिश का पानी भरा और स्कूल के कमरे के भीतर जा पहुंचा। इस समय विद्यालय में त्रैमासिक परीक्षा चल रही है। कल भी परीक्षा होनी थी लेकिन स्कूल के कक्षाओं में पानी भर जाने के कारण समाचार लिखे जाने तक स्कूल कक्षाएं बाधित है।


अन्य पोस्ट