महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 25 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के तहत मनाया जा रहा है। इसी तारीख में उनके 75वें जन्मदिन पर स्थानीय स्थानीय कृषि उपज मंडी बागबाहरा में 75 उज्जवला बहनों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, भीखम ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर टांडी, डाली ध्रुव, रूपेश साहू लोकेश पैनोरिया पार्षद श्यामा चंद्राकर पालेश्वर पटेल दुबे लाल साहू अतिथि थे। कार्यक्रम के संयोजक अलका चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा थीं।
इस अवसर पर चुन्नीलाल साहू ने कहा -प्रधानमंत्री उज्जवला योजना मोदी जी के महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। पूरे देश के लगभग 10 करोड़ महिला बहनों को उज्जवला गैस योजना का लाभ मिला है। अलका चंद्राकर ने बताया कि खल्लारी विधानसभा के लगभग तीनों कंपनियों के द्वारा 45000 महिला बहनों को उज्जवला गैस योजना का लाभ मिला है। यह योजना महिलाओं के सम्मान स्वाभिमान सशक्तिकरण का प्रतीक है। कार्यक्रम को भीखम ठाकुर ने भी संबोधित किया।
सम्मानित महिला बहनों ने अपने अनुभव भी साझा किया। बताएं कि गैस मिलने से हमें धुएं से मुक्ति मिली है समय की बचत हुई है और पर्यावरण संरक्षण हेतु की अवैध लकड़ी कटाई बंद हुई है।
इस अवसर पर मोती पुजारा कन्हैया नायक मोहन दुबे जानवी साहू पिंकी चंद्राकर तुकाराम चंद्राकार दुर्गा वस्त्रकर अतुल गंदेचा गजेंद्र साहू अशोक दीप डेविड साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर ध्रुव ने किया।