महासमुन्द

आंगनबाडिय़ों में निगरानी के लिए महासमुंद के हर गांव में समिति का गठन होगा
24-Sep-2025 4:18 PM
आंगनबाडिय़ों में निगरानी के लिए महासमुंद  के हर गांव में समिति का गठन होगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,24 सितंबर। महासमुंद ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा सुधारने और बच्चों के पोषण व देखभाल में पारदर्शिता लाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने महत्वपूर्ण पहल की है। अब जिले के महासमुंद ब्लॉक के प्रत्येक गांव में एक निगरानी समिति का गठन किया जाएगा। जो केंद्रों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेगी। विभाग का मानना है कि इस कदम से बच्चों के पौष्टिक आहार में होने वाली गड़बडय़िों पर रोक लगेगी और जिम्मेदारी तय होगी।

               महासमुंद परियोजना अधिकारी अर्पणा श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में पत्र जारी कर सभी ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है। ब्लॉक के 324 गांवों में समिति बनाई जाएगी। वहीं अधिक आबादी वाले गांवों में एक से अधिक समिति गठित की जाएगी। यह समिति सप्ताह में कम से कम दो बार आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेगी और किसी भी कमी या गड़बड़ी की जानकारी तत्काल पर्यवेक्षक या परियोजना अधिकारी को देगी। सदस्य इस निगरानी समिति में गांव के ही पांच लोग सदस्य होंगे। इसमें महिला सरपंच या पंच अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। साथ ही स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षए गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तिए बच्चों के माता.पिता और मितानिन को सदस्य बनाया जाएगा। परियोजना अधिकारी ने आगे कहा कि निगरानी समिति का उद्देश्य पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाना है। बच्चों का पोषण और विकास विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। महासमुंद ब्लॉक में कुल 324 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में 67 आंगनबाड़ी केंद्र भी चल रहे हैं। जिनके अंतर्गत शहर से लगे ग्राम खैराए खरोराए मचेवा और बेमचा भी शामिल हैं।

 


अन्य पोस्ट