महासमुन्द
कृषि अधिकारियों का धरना, काम ठप
24-Sep-2025 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मांगे पूर्ण नहीं हुई तो अनिश्चितकाल हड़ताल करेंगे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 सितंबर। मंगलवार को पटवारी कार्यालय के समक्ष कृषि अधिकारयों ने धरना देकर शासन-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। लिहाजा उद्यानिकी तथा उप संचालक कृषि विभाग में किसानों से संबंधित कामकाज ठप रहा। चरणबद्ध आंदोलन के इस चरण में अधिकारियों ने कल धरना देकर चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता तो वे आगामी दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। ऐसे में तथा उद्यान विस्तार संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हैं तो आगामी दिनों में कैरी फारवर्ड नहीं होने की वजह से धान खरीदी, किसानों का पंजीयन तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा, किसानों को मिलने वाली सारी सुविधाएं बाधित होंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे