महासमुन्द
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या का महासमुंद पहुंचते ही जगह-जगह सम्मान
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 24 सितंबर। अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर तक आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय अंडर 16 महिला बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की बिटिया दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल रहीं। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के विजेता बनने पर प्रदेश के सात-साथ महासमुंद जिले में भी खुशी की लहर देखी गई। कल शाम ठीक 6 बजे दिव्या को लेकर महामसुंद में एक रैली निकली और जगह-जगह लोगों ने दिव्या का स्वागत किया।
इंडिया टीम ने पहले मैच में ईरान को 70.67, इंडिया ने उज्बेकिस्तान को 81.69, इंडिया ने समोआ को 71.54 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच में इंडिया ने इंडोनेशिया को 65.53 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एशिया कप फाइनल मैच में इंडिया ने ईरान के साथ मैच खेला जिसमें पहले क्वार्टर में इंडिया ने 17 एवं ईरान ने 13 अंक बनाए। दूसरे क्वार्टर में इंडिया एवं ईरान दोनों ने 32.32 अंकों के साथ बराबरी पर रही। तीसरे क्वार्टर में इंडिया टीम ने 52. 42 अंकों के साथ बढ़त बनाई। अंतिम क्वार्टर में ईरान पिछडऩे के बाद बराबरी करने में सफल रहीं एवं कड़े मुकाबले देखने को मिला। अंतिम समय में भारतीय टीम ने बढ़त बनाई एवं 1 अंकों से जीत दर्ज किया। अंतिम समय में स्कोर 67.66 रहा।
इस तरह भारतीय टीम एशिया कप 2025 की विजेता बनीं। भारतीय टीम ने लगातार सभी मैच जीतकर इतिहास रचा। 2017 के बाद भारतीय टीम ने डिवीजन बी से प्रमोट होकर डिवीजन ए में आने में सफल रहीं। भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ से दिव्या रंगारी, कर्नाटका से श्रवानी शिवन्ना, महक शर्मा एवं अदिति, तेलंगाना से विहा रेड्डी एवं नेथरा, केरला से एदिना मरियम जॉनसन, तमिलनाडु से एंजलीना अरुण जॉर्ज एवं सुमिथरा देवी कालीमुथु, महाराष्ट्र से रेवा कुलकर्णी एवं वैष्णवी प्रशांत परदेशी, गुजरात से दिनल वित्थानी शामिल रही।
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर लगातार 05 मैच जीता। एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने अपने सभी मैच जीतकर विजयी रहीं।
भारतीय टीम के एशियन चैंपियनशिप मलेशिया में विजेता बनने एवं इतिहास रचने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष राजीव जैन, चेयरमैन विजय अग्रवाल, नरेश डाकलिया, राजीव चौबे, राजेश गौर, भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक अनिथा पॉलदुरई, सहायक प्रशिक्षक रोहित एवं उमा कांत, सांसद रूपकुमारी चैधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद निखिल कांत साहू, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज घृतलहरे, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, बादल मक्कड़, पंकज चंद्राकर, संतोष सोनी, किरण महाडिक़, अभिषेक अंबिलकर, राहुल रंजन, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, योजना रंगारी, सुभाष मंडल खेल संघों एवं सभी खिलाडिय़ों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महासमुंद की बिटिया दिव्या रंगारी का रैली स्वागत नगर चैक चैराहों पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, सामाजिक संगठन, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, खेल संघ एवं खिलाडिय़ों द्वारा किया गया।
बस स्टैंड में भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू , सतपाल सिंग पाली, बास्केट बाल संघ अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, बादल मक्कड़, गौरव चंद्राकर, पंकज सोनी, मनीष श्रीवास्तव, शुभम तिवारी, प्रमोद चंद्राकर, राकेश चन्द्राकर, जितेंद्र चंद्राकर, मनमीत चावला, राशि त्रिभुवन महिलांग, निश्चय चंद्राकर पार्षद, मिलिंद चंद्राकर,सौरभ, गुरमीत चावला, इमरान अली, तारिणी चंद्राकर, पत्रकार उत्तरा विदानी तथा आस्था चंद्राकर ने स्वागत किया।