महासमुन्द

संभाग स्तर स्पर्धा में शामिल हुए महासमुंद के 30 खिलाड़ी
23-Sep-2025 3:21 PM
संभाग स्तर स्पर्धा में शामिल हुए महासमुंद के 30 खिलाड़ी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 23 सितंबर। संभाग स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता मायाराम सुरजन विद्यालय चौबे कॉलोनी रायपुर में महासमुन्द जिले के 30 खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें से 13 खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं।

इसके अलावा संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता रायपुर में  जिले के 22 खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें महासमुंद जिले के खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। जिसमें बालिका 14 वर्ष में चारू सिंह बेलदार एवं ओमिशा पटेल सेजेश हिंदी महासमुंद, 7 वर्ष बालक बी के बहरा से 02 खिलाड़ी,19 वर्ष बालिका में 02 खिलाड़ी छाया सेन, रानी ध्रुव बीकेबहरा का चयन हुआ है।

 

संभाग स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों में 14 वर्ष में रिया साहू, सीदरा सिद्दीकी, नूर सागर पटेल, ओजस यादव, अमन साहू रहे, 17 वर्ष में ओमेश्वरी विश्वकर्मा, मुस्कान निषाद, केशव साहू व याशीश देवांगन रहे, 19 वर्ष में  टिकेश्वरी, नवीन यादव, महफूज सिद्दिकी, गौतम साहू शामिल हुए।

संभाग स्तरीय स्क्वैश प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों में 14 वर्ष में सिदार, मिताली, योगिता, शालिनी, निशा कंवर, उत्कर्ष, बलराम, वरुण, कुलेश्वर रहे। 17 वर्ष में साक्षी, यामिनी, भारती, हंसी व 19 वर्ष में मीनाक्षी, पिंकी, तुलसी, गरिमा, अंजलि, गेंदलाल, डीके लाल, खिलेंद्र शामिल हुए। सॉफ्ट टेनिस, टेनिस, स्क्वैश खेल का अभ्यास वन विद्यालय परिसर में प्रशिक्षक अंजनी साहू व्यायाम शिक्षक के नेतृत्व में नियमित किया जा रहा हैं। खेल को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा हैं।

विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद देवी चंद राठी, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, हिना ढालेन आदि ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट