महासमुन्द

दिव्यांग- वरिष्ठजनों के लिए बस पास शिविर 25-26 को
23-Sep-2025 3:07 PM
दिव्यांग- वरिष्ठजनों के लिए  बस पास शिविर 25-26  को

महासमुन्द, 23 सितंबर। राज्य शासन के निर्देश एवं परिवहन विभाग के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला परिवहन विभाग महासमुन्द द्वारा 25 एवं 26 सितम्बर को दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर का आयोजन जिला परिवहन कार्यालय परिसर में प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक किया जाएगा, जिसमें दिव्यांगजन एवं 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजन बस पास बनवा सकेंगे। इसके लिए दिव्यांगजनो को आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो तथा वृद्धजन 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के लिए आधार कार्ड एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक है। शिविर का उद्देश्य दिव्यांग एवं वरिष्ठजनों को सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे सरलता से अपना बस पास बनवा सकें।

 

पीएमश्री विद्यालयों में प्रशिक्षक पदों के लिए साक्षात्कार 24 को

महासमुंद, 23 सितंबर। समग्र शिक्षा के पीएमश्री योजना अंतर्गत जिले के 12 पीएमश्री विद्यालयों हेतु संगीत प्रशिक्षक, अंशकालिक योग प्रशिक्षक, खेल शिक्षक एवं प्रशिक्षक पदों के लिए आमंत्रित आवेदनों की दावा-आपत्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। अब पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंध में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद ने जानकारी दी है कि साक्षात्कार 24 सितंबर  को प्रात: 11 बजे से जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा महासमुंद में आयोजित किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवेदन में संलग्न सभी दस्तावेजों की मूल प्रति एवं 02 सेट फोटोकॉपी के साथ समय पर उपस्थित हों।


अन्य पोस्ट