महासमुन्द

बुजुर्ग की मौत, आरोपी चालक पर जुर्म
23-Sep-2025 2:46 PM
बुजुर्ग की मौत, आरोपी चालक पर जुर्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 23 सितंबर। ट्रक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत के मामले में बागबाहरा थाने में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि बागबाहरा भानपुर निवासी अजय ठाकुर ने रिपोर्ट लिखाई है कि सुबह वह अपने दुकान में था,तभी उसे सूचना मिली उसके पड़ोसी शिवलाल मिर्धा का विश्वा ढाबा के पास एक्सीडेंट हो गया।

 सूचना मिलने के बाद जब उसने विश्वा ढाबा के पास जाकर देखा तो उसका पड़ोसी शिवलाल मिर्धा घायल अवस्था में पड़ा हुआ था, वहीं कुछ दूर में बल्कर ट्रक खड़ा था। उसी समय डायल 112 वाहन आई और घायल शिवलाल मिर्धा को इलाज के लिए बागबाहरा अस्पताल लेकर गये। जहां डॉक्टर द्वारा शिवलाल मिर्धा की मौत हो जाना बताया गया। इसके बाद उसने ढाबा के पास जाकर लोगों से पूछताछ किया। तब लोगों ने बताया कि बल्कर ट्रक की जानकारी दी थी।


अन्य पोस्ट