महासमुन्द

लामीडीह में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती
20-Sep-2025 6:50 PM
लामीडीह में धूमधाम से  मनाई विश्वकर्मा जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 20 सितंबर। कल ग्राम पंचायत लामीडीह में विश्वकर्मा जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत सभापति महासमुंद सीटू सलूजा एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच कमला दिवान पूर्व सरपंच दुलारे यादव गुलाब राम लोधी खूब चंद साहू ठाकुर राम साहू आर्यन दुबे एवं लखन निर्मलकर थे।

कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा के जन्मोत्सव पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने अपनी प्राचीन परंपराओं को निभाते हुए मशीनों, औजारों और कार्यस्थलों की पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापना और पूजा से हुई। छत्तीसगढ़ी रीति-रिवाजों के अनुरूप, सुबह से ही ग्रामवासियों ने अपने हथियारों, मशीनों और वाहनों की सफाई की तथा रोली, अक्षत, फल-फूल और मिठाई से उनकी आरती उतारी।  प्रसाद वितरण किया गया, जो छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन की सादगी और श्रद्धा को दर्शाता है। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं का अनूठा प्रदर्शन हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा, भगवान विश्वकर्मा हमें सिखाते हैं कि श्रम ही सृजन का आधार है। छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में, जहां कारीगर और किसान हमारी रीढ़ हैं, हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढऩा चाहिए। ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन हमारी एकता और सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं।

उनका यह संदेश सुनकर ग्रामवासी आनंदित हो उठे और तालियों की गडग़ड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। मुकेश यादव ने युवाओं को लोक कलाओं के संरक्षण के लिए प्रेरित किया तथा ग्राम विकास योजनाओं में सहयोग का आह्वान किया, जिससे कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों में नई ऊर्जा का संचार हुआ ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत सभापति महासमुंद सीटू सलूजा ने की, जिन्होंने कहा कि ऐसे उत्सव ग्रामीण भारत की आत्मा को जगाते हैं। विशिष्ट अतिथियों में ग्राम पंचायत सरपंच ,कमला दिवान पूर्व सरपंच दुलारे यादव, गुलाब राम लोधी, खूब चंद साहू, ठाकुर राम साहू, आर्यन दुबे एवं लखन निर्मलकर मंचासीन रहे।

इन अतिथियों ने संयुक्त रूप से पूजा का शुभारंभ किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय कलाकारों ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ग्राम पंचायत सरपंच ने किया।

इस दौरान राज मिस्त्री समिति के श्यामलाल नागवंशी कमल रावत,. मिथुन चक्रधारी, मिलेराम, रामेश नागवंशी, मानसिंग ध्रुव, पवन नागवंशी, चुरावन,कमलेश साहू, भूपेंद्र साहू, मनहरण साहू, मूलराज नागवंशी, अनुज नागवंशी,  पुरुषातम रावत, अशोक, रामनाथ,  जगेश्वर बरिहा, हरिशंकर रावत समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट