महासमुन्द

मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया 75 यूनिट रक्तदान
20-Sep-2025 3:18 PM
मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया 75 यूनिट रक्तदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19 सितंबर। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचहत्तरवें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पचहत्तर यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू,पूर्व विधायक विमल चोपड़ा,पूर्व विधायक रामलाल चौहान,पूर्व विधायक प्रीतम दीवान,जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोनिका साहू,नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी,पवन पटेल,जिला कोषाध्यक्ष थानसिंह दीवान,नरेंद्र गिरी,सतपाल सिंघ पाली,प्रकाश शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व रक्तदाता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट