महासमुन्द
हितग्राहियों को सांकेतिक गृह प्रवेश की चाबी जनप्रतिनिधियों ने सौंपी
20-Sep-2025 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और लोक कल्याण मेला शुभारंभ वीसी में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, बास्केटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर,पार्षद धनेश्वरी सोनवानी, नगरपालिका सीएमओ अशोक सलामे एवं स्वच्छताग्राही जुड़े।
जिले के रामखेड़ा पटेवा,लभराकला एवं पिरदा के हितग्राहियों को सांकेतिक गृह प्रवेश की चाबी जनप्रतिनिधियों द्वारा सौंपी गई।
हितग्राहियों में सरायपाली से महेश प्रधान, बसना से सुल्ताना बानो, महासमुंद से लालाराम साहू, शंकुतला साहू, तुमगांव से हेमलाल, पिथौरा से पुनीतराम यादव एवं बागबाहरा से अंदर अली शामिल है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे