महासमुन्द

विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित
19-Sep-2025 9:45 PM
विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 सितंबर। गुरुवार को जिले के आदि योगी केन्द्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे तथा उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का नि:शुल्क लाभ लिया। विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत बुंदेली, बसना अंतर्गत बिलखण्ड, पिथौरा अंतर्गत मुढ़ीपार एवं सरायपाली अंतर्गत खैरमाल आदि योगी केन्द्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में मुख्य रूप से महिलाओं का ब्लड प्रेशरए डायबिटीज एवं कैंसर की जांच, खून की कमी एनीमिया, टीबी  एवं सिकल सेल की जांच, साथ ही गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। बच्चों को भी टीकाकरण सेवाएं प्रदान की गईं।

 


अन्य पोस्ट