महासमुन्द

महासमुंद पुलिस का साइबर जागरूकता कार्यक्रम
19-Sep-2025 4:50 PM
महासमुंद पुलिस का साइबर जागरूकता कार्यक्रम

महासमुंद,19 सितंबर। कल वेटरनरी कॉलेज महासमुंद में महासमुंद पुलिस ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्र छात्राए को विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की गई। कहा गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति अगर फोन करके ओटीपी पूछता है तो ओटीपी ना बताएं। किसी भी अनजान व्यक्ति फोन करके यह कहे की आपके नाम से एफअआईआर हो गया है आपको जेल जाने से बचने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा, तो किसी भी प्रकार से कोई फोन पेएगूगल पे के माध्यम से पैसा ना दें।

 किसी अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक न करें। कोई पुलिस ऑफिसर, सीबीआई,जज, बैंक ऑफिसर या अन्य कोई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करे तो डरें नहीं। किसी भी तरह के ऐसे ऑफर जिसमें पैसा दुगुना करने का लालच दिया जाता है उन पर विश्वास ना करें। टोल फ्री नंबर 1930 के संबंध में छात्र छात्राओं को शिकायत दर्ज करना बताया। गौ वंश तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस को सूचना देने तथा डायल 112 के महत्व बताया गया। वेटरनरी कॉलेज महासमुंद में लगभग 80 से 85  छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट