महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 सितंबर। जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम बेलसोंडा स्थित स्कूल में इन दिनों बच्चे सांपों से भयभीत है। स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के मुताबिक स्कूल के आंगन में से निकल कर जहरीले सांप कक्षाओं के भीतर प्रवेश कर लेते हैं। हर रोज किसी न किसी कक्षा में सांप जरूर दिखाई दे जाता है। बच्चों को सावधान कर शिक्षक किसी तरह सांपों को बाहर निकालते हैं।
कल तो एक बच्चा टेबल पर बैठकर खाना खा रहा था कि डंडा करायत सांप उसके पैर के पंजे से होकर गुुजर गया। स्टाफ कक्ष में भी सांपों का आना-जारी है। एक दो दिन पहले कम्प्यूटर मॉनीटर के पीछे सांप आ बैठा था जिसे खिडक़ी के रास्ते से किसी तरह बाहर निकाला गया। स्कूल में मॉनिटरिंग के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि स्कूल नहीं पहुंचता और शिक्षकों ने भी सांप बिच्छू से बचाव के लिए कोई दवा का छिडक़ाव स्कूल बागीचे में नहीं किया है। ऐसे में पालकों को डर है कि सांप से बच्चों को बड़ा खतरा है और जान माल की हानि भी संभव है।
इस मामले में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने कहा है कि आज ही जाकर स्कूल का निरीक्षण करेंगी और प्राचार्य से स्कूल कैम्पस और बागान में सांप बिच्च्छू से बचाव खातिर दवा आदि छिडक़ाव के लिए कहेंगी।