महासमुन्द
खेल मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया
18-Sep-2025 4:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,18सितंबर। खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा 17 सितंबर को जिले में खेल मैदान-खेल परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने में खिलाडिय़ों के साथ खेल संघों, व्यायाम शिक्षकों, प्राचार्य, सामाजिक संगठन, खेल से जुड़े नागरिक शामिल थे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों में स्वच्छता के महत्व के प्रति है। स्वच्छता अभियान स्वच्छता ही सेवा 2025 ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत संचालित सेजेश कोमाखान,भूथिया, बिरकोनी, कुटेला, सरायपाली, मोंहंदा, एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग,डीएमएस, शिशु संस्कार महासमुंद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे