महासमुन्द
महासमुंद,17 सितंबर। सीएमएचओ नागेश्वर राव का बयान कि नोटिस देने के बाद से जिले में करीब 80 एनएचएम कर्मी ड्यूटी ज्वाइन कर चुके हैं, आज भी और ज्वाइनिंग की उम्मीद है। इसके बाद भी आंदोलनकारी एनएचएम कर्मियों ने 18 सितंबर को जेल भरने की चेतावनी देते हुए सामूहिक इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। हालांकि सभी स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में 24 घंटे के भीतर ज्वाइनिंग करने के लिए दोबारा नोटिस दी है। नोटिस में कर्मियों को कहा गया कि उन्हें 1 माह पूर्व की सुविधा दी जा रही है। जानकारी अनुासार 90 फ ीसदी कर्मियों को व्यक्तिगत नोटिस दी गई है। कल ही जिला इकाई महासमुंद के आंदोलनरत कर्मचारियों में जोश और उत्साह भरने हेतु नारेबाजी करते हुए लोहिया चौक से बरोंडा चौक होते हुए कलेक्टर गेट से वापस अम्बेडकर चौक होते हुए शहीद स्मारक खरोरा तक बाईक रैली निकाली। इस दौरान इन्होंने नियमितीकरण, ग्रेट पे, अनुकम्पा नियुक्ति, 10 सूत्रीय मांगों लेकर कर्मियों ने नारे लगाएं।