महासमुन्द

17 दावेदारों ने ब्लॉक अध्यक्ष बनने के लिए ठोकी ताल
17-Sep-2025 2:59 PM
17 दावेदारों ने ब्लॉक अध्यक्ष बनने के लिए ठोकी ताल

कोमाखान में कांग्रेस का बड़ा मंथन.

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 17 सितंबर। कांग्रेस पार्टी में इन दिनों संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरे जोरों पर चल रही है। पार्टी ने ब्लॉक स्तर पर भी चुनाव को पूरी तरह लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न कराने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के कोमाखान में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखने लायक था।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं बिरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन तथा खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर संगठन की मजबूती और पार्टी के भविष्य को लेकर मार्गदर्शन दिया।

बैठक का मुख्य केंद्र रहा कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद का चुनाव, जिसके लिए कुल  17 नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की।

दावेदारों में – आशीष दिवान, गोलु जैन, ओंकार ठाकुर, पारस सांखला, राजेन्द्र शर्मा, मनोहर ठाकुर, नवनीत नाग, राजु जैन, शिव उपाध्याय, तुफान दिवान, वाजिद खान, भुवन साहू, खेमराज सिन्हा, कोमल साहू, डिगेश्वर देवांगन, प्रीतम साहू और गिरवर साहू का नाम प्रमुखता से शामिल है।

पर्यवेक्षक नंदलाल देवांगन ने बैठक के बाद कहा कि सभी दावेदारों के आवेदन प्राप्त कर लिए गए हैं। पार्टी हाईकमान द्वारा तय किए गए मापदंडों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और हर उम्मीदवार को निष्पक्ष अवसर दिया जाएगा।

वहीं विधायक द्वारकाधीश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों पर गहरा विश्वास करती है। यही कारण है कि संगठन में हर इच्छुक कार्यकर्ता को आगे बढऩे और जिम्मेदारी लेने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सभी दावेदारों के नामों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और योग्य उम्मीदवार को कमान सौंपी जाएगी।

अब राजनीतिक हलकों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस की कमान 17 दावेदारों में से किसके हाथों में सौंपी जाएगी।

कार्यकर्ताओं के बीच इसको लेकर उत्साह और ऊर्जा लगातार बनी हुई है, और सभी निगाहें पार्टी हाईकमान के फैसले पर टिकी हुई हैं। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह ठाकुर, संतोष पटेल , बसंता ठाकुर अनुकी सेन, एस आर पात्रे, मुबारक खान, कान्ति लाल तिवारी, नवल गायकवाड़ ,  किशोर चतुर्वेदी, इवन लाल कुर्रे, राजेश त्रिपाठी, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, डमेश्वर सिंह ठाकुर, लीला राम पटेल, खेमराज जैन, प्रीतम साहू, चन्द्रशेखर चन्द्राकर, उमाराम साहू , शिवचरण कुर्रे, देव सिंग रात्रे, गणेश शर्मा, कमलनारायण, चन्द्राकर, भुपेन्द्र देवांगन, शशांक श्रीवास, प्रदीप, मिनेश्वर, लिलेश्वर, रेशम साहु, मानसिंह ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, रामनारायण आशीष दिवान, डिगेश्वर देवांगन सविता ठाकुर, उत्तम राणा, समीर खान सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।


अन्य पोस्ट