महासमुन्द
खेतों में धान की सुनहरी बालियां लहराने लगी
17-Sep-2025 2:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17सितंबर। सितंबर की हवा के साथ महासमुंद जिले के खेतों में धान की सुनहरी बालियां लहराने लगी हैं। किसानों की मेहनत अब रंग ला रही है। लेकिन मानसून की अनिश्चितता की वजह से फसल पर रोगों का खतरा मंडरा रहा है। भांठा टिकरा की खेती की बात कहें तो बमुश्किल हफ्ते भर बाद धान फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। सितंबर और अक्टूबर के महीने को धान की फसल के लिहाज से अहम माना जाता है।
इस दौरान मौसम में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण पत्ती झुलसा, तना छेदक, गंधी कीट और पत्ती मोडक़ जैसे रोग का प्रकोप रहता है। समय पर बचाव नहीं करने पर पैदावार पर असर पड़ता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे