महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 सितंबर। कोतवाली पुलिस ने स्थानीय गुडरूपारा में एक युवक के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली टेबलेट जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त युवक अपने घर के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीली दवाई जब्त कर धारा 21 बी,22 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
16 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि गुडरूपारा वार्ड क्रमांक 18 में रमेश यादव अपने घर के पास गली में नशीली दवाई रखकर विक्रय करने ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रमेश को पकड़ा। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 3 दवाई का पैकिंग वाला पैकेट में 432 नशीली कैप्सूल मिली। उक्त प्रतिबंधित नशीली दवाई रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस देने पर आरोपी के द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया।
आरोपी के कब्जे से एक स्ट्रीप में 8 कैप्सूल कंपोजिशन डाइसीसिमाइन हाइड्रोक्लोराइड, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और एसिटामिनोफेन कैप्सूल के कुल 54 स्ट्रिप में 432 कैप्सूल कीमती 2808 रुपए जब्त कर थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में धारा 21 बी22 बी एनडीपीएस के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं कोतवाली टीम द्वारा की गई।