महासमुन्द
टीम में छत्तीसगढ़ के महासमुंद की दिव्या रंगारी शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 सितंबर। मलेशिया में चल रहे फ ीबा अंडर-16 वूमेंस एशिया कप 2025 में लगातार 3 मैच जीतकर भारतीय बास्केटबॉल टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भारतीय अंडर 16 महिला बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल है। इसके अलावा भारतीय टीम में तमिलनाडु, कर्नाटका, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना के खिलाड़ी शामिल हैं।
एशिया कप में इंडिया टीम ने शानदार खेल खेलते हुए पहले मैच में ईरान को 70-67 अंकों से हराया। दूसरे मैच में इंडिया ने उज़्बेकिस्तान को 81-69 अंकों से हराया। तीसरे मैच में इंडिया ने समोआ को 71-54 के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इस तरह एशिया कप में लगातार 3 मैच जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है तथा सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम 18 सितंबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी।
प्रदेश व जिले में खुशी की लहर है। सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ के राजीव जैन अध्यक्ष चेयरमैन विजय अग्रवाल, नरेश डाकलिया, राजीव चौबे, राजेश गौर, भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक अनिथा पॉलदुरई, सहायक प्रशिक्षक रोहित एवं उमा कांत, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज घृतलहरे, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, हुलसी चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, सुभाष मंडल, श्रेया घोष, राइमा दास एवं खिलाडिय़ों ने शुभकामनाएं दी हैं।