महासमुन्द

मुक्तिधाम में नवीन शेड निर्माण का भूमिपूजन
16-Sep-2025 3:26 PM
मुक्तिधाम में नवीन शेड  निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16 सितंबर। नगरवासियों की बहुप्रतिक्षित मांंंंंंंंग पर नगर पालिका अध्यक्ष महासमुंद निखिलकांत साहू ने भलेसर रोड स्थित मुक्तिधाम में शवदाह हेतु नवीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वार्ड 29 की पार्षद शुभ्रा मनीष शर्मा एवं समस्त पार्षदों ने विधिवत पूजा.अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि मुक्तिधाम में नवीन शेड निर्माण की मांग लम्बे समय से नगरवासियों द्वारा की जा रही थी। हमारी प्राथमिकता है कि नगर की हर मूलभूत आवश्यकता को समय पर पूरा किया जाए। अध्यक्ष निधि से कराए जा रहे इस शेड निर्माण से शोकाकुल परिजनों को वर्षा और धूप से राहत मिलेगी तथा अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक सम्मानजनक और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सकेगी।


अन्य पोस्ट