महासमुन्द
पीसीसी द्वारा घोषित संगठन सृजन की बैठक ब्लॉक संगठनों में हुई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 सितंबर। कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी संगठन में सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीसीसी द्वारा घोषित संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत संगठन स्तर पर बैठक जिले में शुरू हो गई है।
कल महासमुंद शहर और ग्रामीण की बैठक कांग्रेस भवन महासमुंद तथा झलप पटेवा सिरपुर ब्लॉक संगठन की बैठक मुंगई माता मंदिर परिसर में हुई। इन बैठकों में ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक के समक्ष तीन ब्लाक अध्यक्ष के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक दावेदारों ने खुले मंच पर प्रभारी के समक्ष पेश की दावेदारी की। इनमें पूर्व पदाधिकारी और अनेक नए चेहरे भी शामिल हैं।
पीसीसी के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर संगठन सृजन की बैठक आहुत करना है। इन बैठकों के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती पहले ही कर ली गई है। तद्नुसार कल कांग्रेस भवन में महासमुंद शहर और ग्रामीण की बैठक हुई। शहर के प्रभारी सुबोध हरितवाल तथा ग्रामीण के प्रभारी पंकज शर्मा के अलावा जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला खासतौर पर उपस्थित थे।
संबोधन के बाद खुले मंच पर ही ब्लॉक अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपने-अपने प्रभारी के समक्ष दावेदारी पेश की। महासमुंद शहर से वर्तमान अध्यक्ष खिलावन बघेल, जसबीर ढिल्लो, गुरुमीत चावला, भरत ठाकुर, पार्षद विजय साव तथा महासमुंद ग्रामीण से वीरेंद्र चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, मानिकराम साहू, ढेलू निषाद, कपिल साहू, अन्नू चंद्राकर, नजरूद्दीन भाटी और के के साहू ने दावेदारी पेश की है।
खुले मंच पर प्रभारी के समक्ष दावेदारी की फाइल पेश कर दावेदारों ने चर्चा भी की। बाद में दोनों प्रभारियों ने दावेदारों से अलग-अलग बंद कमरे में चर्चा कर उनकी तथा संगठन की नब्ज टटोलने की कोशिश की। उधर झलप-पटेवा-सिरपुर ब्लॉक संगठन की बैठक कल ही शाम मुंगई माता मंदिर परिसर में हुई। वहां भी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए प्रभारी प्रमोद तिवारी के समक्ष दावेदारी पेश की। दावेदारों में खिलावन साहू भटगांव, द्रोण चंद्राकर बावनकेरा, किसन कोसरिया झलप, जगजीवन खोसा झलप, मदन पटेल भावा, रमन ठाकुर रायतुम, विवेक पटेल कोलपदर शामिल हैं। यहां खुले मंच पर आवेदन लेने के बाद वन टू वन चर्चा दावेदारों तथा पदाधिकारियों से की गई। बताया गया है कि तमाम ओवेदनों को प्रभारी गुण-दोषों के आधार पर स्क्रूटनी कर पीसीसी को सूची सौंपेंगे। इसके पहले दावेदारों के एक साथ बिठाकर सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया जा सकता है। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर,अमरजीत चावला, दाऊलाल चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, लक्ष्मण पटेल, सीटू सलूजा आदि खासतौर पर उपस्थित थे।