महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16सितंबर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक महासमुंद में पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.सर्वेश दुबे द्वारा विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के विषय में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आत्महत्या की रोकथाम के लिए मनोवैज्ञानिक सहयोग, संवाद की आवश्यकता और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त डॉ. दुबे द्वारा क्लिनिक में आए रोगियों को गुडूची गिलोय की पहचान, औषधीय गुण और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। योग चिकित्सक डॉ.बबीता भगत द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुंजल किगायनलोम.विलोम भामरी याति के लाभयोगाभ्यास सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुंजल क्रिया, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि के लाभ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उनके प्रभाव की जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर मनीष कुमार चन्द्राकर, कौशल साहू, जगतारण, विनोद कुमार, भुलउ राम, काशीराम, प्रमोद कुमार साहू, विक्की चन्द्राकर, नेहा चन्द्राकर, पायल, कुसुम साहू, विनिता, प्रीती, जानवी, दुलेश्वरी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश दुबे ने बताया कि जिला आयुष कार्यालय महासमुंद द्वारा यह सतत प्रयास किया जा रहा है कि विभिन्न आयुष चिकित्सा पद्धतियों को आमजन तक पहुंचाकर समग्र स्वास्थ्य की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए। इस मौके पर रामकिशुन निषाद, प्रेमप्रकाश साहू, अवधराम निषाद,अशोक साहू समेत अनेक लोग उपस्थित थे।