महासमुन्द
उत्कल समाज की शोभायात्रा का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत
15-Sep-2025 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15सितंबर। उत्कल समाज द्वारा कल रविवार को नुआखाई पर्व के अवसर में महासमुंद नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक झांकियों से सजी इस शोभायात्रा में कुछ दूर तक पालिकाध्यक्ष भी साथ चले। शोभायात्रा का स्थानीय नेहरू चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, सभापति सूरज नायक, उत्कल समाज अध्यक्ष किनारी नायक, दशरथ महानंद, परस महानंद एवं उपस्थित वरिष्ठजनों ने स्वागत किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष श्री साहू ने जनसमूह को आइसक्रीम वितरण भी किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रत्नेश साहू, शाहबाज राजवानी, शुभम चंद्राकर,होरी लाल साहू, कुणाल सेन, आयुष भोसले, रत्न पाल, आशीष सिक्का, मनोज सिन्हा, कान्हा प्रधान, भीम बघेल एवं तिलक नेताम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे