महासमुन्द

पितृ तर्पण व शांति पाठ
15-Sep-2025 2:47 PM
पितृ तर्पण  व शांति पाठ

महासमुंद,15सितंबर। आशियाना आश्रम महासमुंद में मुक्तिधाम सेवा समिति के द्वारा पितृ तर्पण व शांति पाठ का आयोजन पितृपक्ष के सप्तमी तिथि को किया गया। पौराणिक मान्यता अनुसार आकस्मिक मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों का श्राद्ध कार्यक्रम पितृपक्ष के सप्तमी तिथि को किया जाता है। समिति के सदस्य राजू चंद्राकर ने बताया कि मुक्तिधाम सेवा समिति जो विगत 18 वर्षों से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करते आ रही है जो की अब तक कुल 1250 शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी हैं वे उन शवों की आत्मा की शांति हेतु पितृपक्ष के सप्तमी तिथि के दिन श्राद्ध भोज व शांति पाठ का आयोजन करते हैं।

इस मौके पर समिति के सदस्य राजू चंद्राकर, ओमप्रकाश औसर, फगवा पटेल, संजय साहू,डा. जे शुक्ला, डॉ. एजाज हसन नकवी, मनोज पटेल, गुमान कोचर, खेमचंद जंजीर, रुचि ठाकुर, दिव्या ठाकुर,गौरी मिरी, श्रेया ठाकुर, अंजली साहू मौजूद थे।


अन्य पोस्ट