महासमुन्द

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी
13-Sep-2025 5:02 PM
 एनएचएम कर्मियों  की हड़ताल जारी

महासमुंद,13सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मी संघ जिला इकाई महासमुंद का शुक्रवार को हड़ताल का 26वें दिन अनवरत जारी रहा। नियमितिकरण, ग्रेड.पे समेत अन्य दस सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मी शासन.प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने कोशिश कर रहे हंै।

 शुक्रवार को इनके हड़ताल को छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के कर्मचारियों ने भौतिक रूप से धरना स्थल में उपस्थित होकर समर्थन दिया। सर्व विभाग के संविदा कर्मचारियों ने कहा कि सरकार एनएचएम संघ की सभी 10 सूत्रीय मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और प्रशासन के एनएचएम कर्मचारियों के बर्खास्तगी को समाप्त किए जाने और यदि सरकार एनएचएम संघ की मांगो को नहीं मानती है ।

तो छत्तीसगढ़ के 54 विभाग के 45 हजार कर्मचारी आंदोलन में शामिल हो जाएंगे। हड़ताल स्थल पर आधी रोटी आधा पेट के तर्ज पर संविदा नाश्ता मुर्रा मिक्चर खा कर कर्मचारियों ने अपना विरोध दर्ज किया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष रामगोपाल खुंटे ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी संघ 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।


अन्य पोस्ट