महासमुन्द

अलग-अलग मामलों में 61 किलो गांजा संग 13 गिरफ्तार
13-Sep-2025 4:24 PM
अलग-अलग मामलों में 61 किलो गांजा संग 13 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13सितंबर। महासमुंद जिले से जुड़े नुआपाड़ा जिला पुलिस प्रशासन ने 61 किलो गांजा के साथ 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 6 महिलाएं शामिल हैं।

 मिली जानकारी के अनुसार जिला नुआपाड़ा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार से बड़ी सफलता हासिल की है। बीते गुरुवार को जिला पुलिस लाखों रुपए के गांजा जब्त कर इसमें शामिल 6 महिला समेत 13 लोगों को गिरफ्तार करने की सूचना स्थानीय जिला पुलिस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में एस पी अमरीत पाल सिंह दी है।

उन्होंने कहा है कि कई दिनों से जिले में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसका असर भी छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भी पड़ा है। जिसे रोकने जिला पुलिस प्रशासन ऑपरेशन प्रहार शुरू किया है। जिसमें नुआपाड़ा के बस स्टैंड में आईआईसी गंगाधर मेहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 51 किलो गांजा बरामद किया गया है।

जो कोमना के पास गंजबासुंडा गांव के राजू सेन 19 वर्ष, शुभम सक्का 20 वर्ष, विदिश गांव का सेपना 30 वर्ष सरोज 60 वर्ष मध्यप्रदेश, बंगला कुचबंदिया 40 वर्ष, सिताबाई कुचबंदिया 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

इसी तरह नुआपड़ा रेल्वे स्टेशन पर 10 किलो गांजे के साथ समाइल खान 27 साल, नसीम 35 साल बरगी थाना बिलासपुर को गिरफ्तार किया। दोनों ही जगहों से पुलिस ने 61.5 किलो गांजा बरामद किया है। दोनों ही मामलों में कुल 13 लोगों को गिरप्तार किया गया है। जिसमें 6 महिलाएं शामिल हैं।


अन्य पोस्ट