महासमुन्द

जिले का पहला सोलर पावर प्लांट सीएम ने किया मिलिंद का सम्मान
11-Sep-2025 4:03 PM
जिले का पहला सोलर पावर प्लांट  सीएम ने किया मिलिंद का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री कुसुम योजना के महासमुंद निवासी मिलिंद चंद्राकर ने अपनी भूमि पर छत्तीसगढ़ का पहला 1 मेगावॉट का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया है। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गत दिनों रायपुर में मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया। मिलिंद चंद्राकर ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुसुम योजना ने उन्हें ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई राह दिखाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी धन्यवाद किया कि इस उपलब्धि के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित कर उन्हें गौरवान्वित किया गया। मिलिंद पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर के पुत्र हैं।


अन्य पोस्ट