महासमुन्द
रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का दल रवाना
11-Sep-2025 4:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,11 सितंबर। श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत कल महासमुंद से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्री भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए भगवा झंडा दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर रमेश साहू, संदीप घोष, बंटी शर्मा, मुन्ना साहू, शरद राव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे