महासमुन्द
महासमुंद,11सितंबर। शासकीय हाईस्कूल मोहगांव के प्राचार्य की निजी चारपहिया वाहन को स्कूली बच्चों से धुलवाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। विजय लहरे जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द ने बीईओ पिथौरा को जांच का आदेश दिये हैं।
प्रभारी बीईओ लक्ष्मी डडसेना ने दो सदस्यीय टीम गठित करके जांच सौंपी है। टीम में सावित्रीपुर उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य प्रसाद सिदार एवं सावित्रिपुर संकुल समन्वयक पदमन लाल चौधरी शामिल हंै। ये दोनों अधिकारी प्रतिवेदन प्रस्तुत बीईओ को करेंगे।
बहरहाल, बीईओ एवं बीआरसीसी के पास सम्पूर्ण रिपोर्ट आने के उपरान्त इस वीडियो वायरल मामले में पर्दाफाश होगा।
इस मामले में प्रभारी बीईओ पिथौरा लक्ष्मी डडसेना ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सम्पूर्ण दस्तावेज जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द को कार्रवाई हेतु भेजा जाएगा।