महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11सितंबर। महासमुंद स्थित शासकीय बहु विकलांग विशेष विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय बांस से निर्मित हस्तकला सजावटी वस्तु के प्रशिक्षण का कल अंतिम दिवस था यह आयोजन मुख्य रूप से समाज कल्याण विभाग अधिकारी संगीता सिंह के मार्गदर्शन से हुआ। यह प्रशिक्षण समाज कल्याण विभाग एवं उन्नति दिव्यांग कल्याण संघ के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग जनों को स्वरोजगार से जोडऩे हेतु इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य था दिव्यांगों को भी सशक्त,आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के मुख्य धारा से जोडऩा था। इस प्रशिक्षण में दिव्यांग साथियों ने बांस से निर्मित गुलदस्ता फूलदान टोकरी पेन स्टेन आदि बनाना सीखा। आयोजन में मुख्य रूप से समाज कल्याण विभाग अधिकारी वृंदावन पटेल, उन्नति दिव्यांग कल्याण संघ के अध्यक्ष बुधराम साहू, सचिव प्रीतम बंजारे, कोषाध्यक्ष कुमारी लच्छावंतीन साहू उपस्थित थे। प्रशिक्षणार्थियों में शिव टांडेकर, सविता निषाद, संजय परमार, लीकेश्वरी पटेल, यज्ञ नारायण पटेल, मन्नू विश्वकर्मा आदि शामिल हैं। प्रशिक्षक के रूप में घासीराम उपस्थित रहे।