महासमुन्द
जनसुनवाई में 38 किसानों ने जताई आपत्ति
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11सितंबर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन द्वारा विशाखापट्टनम से रायपुर तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है। इसके चलते भू-अर्जन के लिए पूर्व में महासमुंद तथा बागबाहरा तहसील के अनेक किसानों को नोटिस जारी किया गया था। कल इस बाबत् महासमुंद तहसील कार्यालय में जनसुनवाई रखी गयी थी।
जनसुनवाई में कल शाम 4.30 बजे तक कुल 38 किसानों ने आपत्ति दर्ज कराई। किसानों ने कार्पोरेशन के सक्षम अधिक बीसी साहू को ज्ञापन सौंपकर जमीन देने पर आपत्ति दर्ज कराई है। किसानों ने कल जनसुनवाई में कहा कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉपोरशन द्वारा विशाखापट्टनम रायपुर पाईप लाइन परियोजना के अधीन जिले के कोसरंगी, बोरियाझर, साल्हेभांठा, शेर, भलेसर,
भुरका, लाफिनखुर्द, चिंगरौद, बम्हनी ग्रामों के किसानों से भूमि अर्जन करने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए उन ग्राम पंचायतों से ग्राम सभा का अनुमोदन नहीं लिया गया है। जो किए पूर्ण रूप से गैर कानूनी है। क्योंकि ग्राम पंचायत स्वायत् सरकार है। किसी भी कार्य को करने के लिए ग्राम सभा का अनुमोदन आवश्यक है।
किसानों ने कहा कि जिनकी कृषि भूमि एवं ग्राम भूमि इस परियोजना से प्रभावित हो रही है वे किसान स्पष्ट तौर पर जमीन देने से इनकार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले ही हाइवे से लगी उनकी कृषि भूमि सडक़ निर्माण फोरलेन के लिये अर्जित की गई थी। अब बची भूमि भी यदि वे पाइप लाइन विस्तार के लिए दे देंगे तो वे जीविकोपार्जन कैसे करेंगे। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की ओर से किसानों को जारी नोटिस में कहा गया है कि लोकहित में विशाखापट्टनम से छत्तीसगढ़ में पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन हेतु पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जिसमें भूमि अर्जन की आवश्यकता है। मिली जानकारी के अनुसार इन भूमियों पर पाइप लाइन बिछाने हेतु उपयोग का अधिकार अर्जित होने पर भी जमीन पर स्वामित्व एवं कब्जा भूमि मालिकए हितधारी का ही रहेगा। किंतु कोई निर्माण नहीं कर सकेंगे। कोई पेड़ नहीं लगा सकते तथा किसी प्रकार का तालाब, कुआं अथवा ट्यूबवेल नहीं लगा सकते।
अतएव उपरोक्त अधिनियम की धारा 5 -1 के अनुसार उपरोक्त वर्णित भूमि में हित रखने वाले किसी भी व्यक्ति को उक्त प्रयोजन के अंतर्गत यदि किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वह सूचना पत्र प्राप्ति दिनांक से 21 दिवस के भीतर लिखित आपत्ति स्वयं, डाक अथवा थवा किसी प्र धिकृत अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय समक्ष प्राधिकारी रायपुर पाइप लाइन परियोजना, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड भारत सरकार का उपक्रम बीसी साहू के कार्यालय में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकेंगे। निर्धारित समयावधि पश्चात प्राप्त होने वाली आपत्ति उपरोक्त अधिकार हेतु ली जा रही भूमि का प्रतिकर विषयांकित नहीं किया जाएगा।