महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 11 सितंबर। प्राइमरी स्कूल कसहीबाहरा में न्योता भोज कराया गया। न्योता भोज में खीर,पूड़ी, सब्जी , दाल,चावल , अचार, पापड़ , सलाद आदि लज्जतदार चीजें शामिल थी।
स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गर्म भोजन को सामुदायिक भागीदारी की बदौलत और अधिक पोषक बनाने की अभिनव पहल के तहत सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में साहू समाज कौडिय़ा परिक्षेत्र के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा भाजपा युवा प्रकोष्ठ ग्रामीण मीडिया प्रभारी विजय शंकर साहू द्वारा अपने पिता स्व. समारू के पितृ मोक्ष (पितृ मिलन) के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। उन्होंने अपने परिजनों के साथ विद्यालय आकर स्कूली बच्चों को खाना खिलाने में विशेष हाथ बटाया।
इस अवसर पर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला के बच्चों के अलावा शिक्षकगण शामिल थे जिसमें हेमंत खुटे, हितेश पटेल,तबस्सुम शेख, दिलीप पटेल व संतोष साहू प्रमुख है।