महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10सितंबर। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा सेवा पखवाड़ा के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय महासमुंद में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू की प्रस्तावना से हुआ। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा महज एक कार्यक्रम नहीं बल्कि यह भाजपा की कार्यसंस्कृति और मूल विचारधारा का जीवंत उदाहरण है। साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन सेवा के माध्यम से मनाने का यह अवसर कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सेवा पखवाड़ा के प्रत्येक कार्यक्रम को गंभीरता से लें और अधिक से अधिक जनसंपर्क करते हुए योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि यह पखवाड़ा केवल दिखावे के लिए नहीं बल्कि जरूरतमंदों की सहायता करनेए स्वच्छताए स्वास्थ्यए पर्यावरण और जनकल्याण के कार्यों को गति देने के लिए है। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने सेवा पखवाड़ा के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूलमंत्र ही सेवा है, और इसी भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केवल पार्टी के लिए नहीं बल्कि समाज के लिए काम करते हैं और यह अवसर सेवा के माध्यम से समाज में अपनी पहचान मजबूत करने का है।
श्री सोनी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान 15 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें स्वास्थ्य जांच शिविर,रक्तदान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, दिव्यांगों की सहायता, स्कूलों में स्वच्छता अभियान, अस्पतालों में फल वितरण जैसे सेवा कार्य शामिल हैं। उन्होंने अपील की कि हर मंडल और हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए और यह सुनिश्चित करे कि सेवा का संदेश समाज के हर घर तक पहुंचे। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि भाजपा की ताकत केवल चुनावी राजनीति नहीं बल्कि सेवा और संगठन में निहित है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा जैसे अभियान कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का अवसर देते हैं। श्री सिन्हा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर कार्यक्रम को जनभागीदारी से जोड़ें और यह सुनिश्चित करें कि सेवा की भावना ही हमारी पहचान बने। उन्होंने विश्वास जताया कि महासमुंद जिला इस अभियान में प्रदेश स्तर पर एक आदर्श प्रस्तुत करेगा। कार्यशाला में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर,महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया, पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी,पूर्व विधायक सरायपाली रामलाल चौहान एवं त्रिलोचन पटेल, पूर्व विधायक प्रीतम दिवान खल्लारी एवं पिछड़ावर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, विधानसभा संयोजक.सहसंयोजक, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजक तथा सेवा पखवाड़ा की जिला एवं मंडल टीम के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आगामी सेवा पखवाड़ा के लिए महासमुंद जिले के संयोजक के रूप में राहुल चंद्राकर सदस्य के रूप में कृष्ण कुमार साहू प्रदीप साहू पालेश्वर पटेल दुलीकेशन साहू को बनाया गया है कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया और संदेश दिया आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष मोनिका साहू ने किया । भाजपा जिला महासमुंद ने संकल्प लिया कि सेवा पखवाड़ा को जिले के कोने.कोने तक ले जाकर संगठन और समाज के बीच गहरे संबंध स्थापित किए जाएंगे।