महासमुन्द

महिला एशिया कप बास्केटबॉल भारतीय टीम में महासमुंद की दिव्या रंगारी भी
08-Sep-2025 4:13 PM
 महिला एशिया कप बास्केटबॉल भारतीय  टीम में महासमुंद की दिव्या रंगारी भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 सितंबर। एफआईबीए अंडर 16 वुमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर तक आयोजित किया जाना है। इसके लिए बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ  इंडिया द्वारा राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 12 सितंबर तक नेशनल स्पोट्र्स सेंटर चेन्नई में आयोजित है। जिसमें भारतीय अंडर 16 महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी का चयन हुआ है।  भारतीय टीम में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के बाद भारतीय टीम पीबा अंडर 16 वुमेंस एशिया कप 2025 सेरेम्बन मलेशिया में आयोजित किया जाएगा। जिसमें भारतीय टीम साउथ एशियन जोन की टीम से शामिल होगी। इसके लिए 12 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी भी शामिल हैं। दिव्या ने इससे पहले अंडर 16 एशिया कप सबा क्वालिफायर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 15 जून 2025 तक मालदीव में आयोजित किया गया था। जिसमें भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता और एशिया कप 2025 मलेशिया के लिए क्वालीफाई किया तथा भारतीय टीम में महासमुंद छत्तीसगढ़ से दिव्या रंगारी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

दिव्या के चयन होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, चेयरमैन गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, पुरन साहू, बादल मक्कड़, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, सुभाष मंडल, विवेक मंडल, निखिल चंद्राकर,विकास सोनी, आकाश सोनी, योजना रंगारी, तारणी साहू, सौम्या, श्रेया घोष, राइमा दास ने शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट