महासमुन्द

4 ने रायपुर जोन का प्रतिनिधत्व कर बटोरे कई पदक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,8सितंबर। 25वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता दिनांक 3 से 6 सितंबर तक बलौदा बाजार भाटापारा जिला में आयोजित की गई थी। जिसमें रग्बी 14 वर्ष बालक बालिका तथा कुराश 14, 17, 19 वर्ष बालक बालिका वर्ग में 5 संभाग से बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर,रायपुर, दुर्ग संभाग से कुल 350 खिलाडिय़ों ने अपनी खेल का प्रदर्शन किया।
रायपुर संभाग में तुसदा स्कूल बागबाहरा ब्लॉक से 4 खिलाडिय़ों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जोन का प्रतिनिधत्व करते हुए अपने उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। इसमें कुराश खेल में 17 वर्ष बालक वर्ग में निखिल खडिय़ा ने कड़े मुकाबले में दुर्गा के खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक जीता। 19 वर्ष बालिका में प्रीति चक्रधारी ने बिलासपुर के खिलाड़ी को हराकर रजत पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार अरबी 14 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर जोन की टीम से लव कुमार ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए रायपुर जोन को रजत पदक प्राप्त करवाया तथा अंडर 14 बालिका वर्ग में रजनी खडिय़ा नियुक्त कृष्णा ने खेल का प्रदर्शन करते हुए कड़े मुकाबले में अस्तर के खिलाडिय़ों को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त करने में रायपुर जोन के लिए सहायक हुई। खिलाडिय़ों के इस उपलब्धि पर महासमुंद जिला के शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमल, जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज धृतलहरे, प्राचार्य महेंद्र सिंह मरकाम, व्यायाम शिक्षिका अंजू प्रजापति ने हर्ष जताया है।