महासमुन्द

खल्लारी स्कूल के दो व्याख्याताओं को जिला स्तर उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान
08-Sep-2025 2:37 PM
खल्लारी स्कूल के दो व्याख्याताओं को जिला स्तर उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 8 सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य पर शिक्षक दिवस के अवसर  शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा, महासमुंद द्वारा उत्कृष्ट शिक्षकों का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खल्लारी के दो शिक्षक को विकासखंड स्तर व जिला स्तर में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिलने से खल्लारी संकुल में खुशी की लहर है  व्याख्याता मनोज साहू एवं व्याख्याता पुरी हरपाल  को रजत जयंती महोत्सव 2025 के समारोह में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया।  यह सम्मान दोनों व्याख्याताओं को शिक्षकीय कार्य के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने पर  पुरस्कृत किया गया जिसमें  मनोज साहू को विज्ञान प्रदर्शनी, इंस्पायर अवार्ड योजना में छात्र- छात्राओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक एवं पुरी हरपाल को स्काउट गाइड के माध्यम से सात छत्राओं को राज्यपाल पुरस्कार प्रदान कराने के साथ साथ छात्र-छात्राओं को प्राथमिक सहायता ,पर्यावरण व जलसंरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए सम्मान दिया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सविता चंद्राकर , संकुल समन्वयक रामाधीन यादव, सुमन चंद्राकर,  नागेश विश्वकर्मा, सोनबति ठाकुर,एव समस्त संकुल परिवार बधाई व शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट