महासमुन्द

ग्राम साल्हेभाठा के रामायण महोत्सव में शामिल हुए विधायक द्वारिकाधीश
08-Sep-2025 2:36 PM
ग्राम साल्हेभाठा के रामायण महोत्सव में  शामिल हुए विधायक द्वारिकाधीश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 8 सितंबर। खल्लारी विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ग्राम तमोरा के आश्रित ग्राम साल्हेभाठा में आयोजित रामायण महोत्सव  में सम्मिलित हुए। उन्होंने ग्रामवासियों के साथ प्रभु श्रीराम की कथा श्रवण किया।

 रामायण महोत्सव की शुरुआत भगवान राम दरबार एवं ग्राम देवी देवताओं की पूजा-अर्चना से हुई। तत्पश्चात् जिले की विभिन्न क्षेत्र से पहुंची हुई रामायण मंडलियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी ।

प्रस्तुति के दौरान उद्बोधन का दौर भी संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराएं ही हमारी सबसे बड़ी धरोहर हैं। यही परंपराएं समाज को एकजुट करने का कार्य करती हैं और सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि गाँव-गाँव में इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक सद्भाव का प्रतीक हैं। ये कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपने संस्कारों से जोडऩे और उन्हें सही मार्ग पर अग्रसर करने का माध्यम बनते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि रामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं बल्कि जीवन जीने की कला का मार्गदर्शक है। इसमें आदर्श, मर्यादा और मानवता का वह स्वरूप है जो आज भी समाज को सही दिशा दिखाता है। श्रीराम के आदर्श आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और इन्हीं आदर्शों को आत्मसात करना हमारी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर सेवाराम साहू, प्रदीप दीवान, पीला राम निषाद, भुनेंद्र दीवान, रामचरण दीवान, रामानंद मार्कण्डेय, ईश्वर दीवान, कृष्णा दीवान, निर्मल सिन्हा, ताराचंद दीवान, सुदे राम दीवान, खम्मन बरिहा, हितेश साहू, चंदन मार्कण्डेय, दीपेश साहू, गणेश दीवान, दिव्या उपेन्द्र दीवान, जनपद सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि राजेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट