महासमुन्द
गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
07-Sep-2025 7:02 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 7 सितंबर। शनिवार को नगर के विभिन्न तालाब एवं बांध में गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
अनंत चतुर्दशी पर गणपति पंडालों एवं घरों में हवन-पूजन किया गया और गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष के साथ विराजित गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इसके बाद दोपहर से सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति वालों द्वारा गणपति विसर्जन किया गया। इस बार झांकी एक साथ नहीं निकली, सभी समितियां अपने अलग अलग झांकियों के साथ गणपति विसर्जन में निकले। शाम से रात तक गणपति की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे