महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 सितंबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में छग शासन के आदेशानुसार छग राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती महोत्सव कल दिनांक 8 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रम योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक महासमुंद, अध्यक्ष महाविद्यालय जनभागीदारी समिति एवं करुणा दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में संयोजक डॉ मालती तिवारी एवं सह संयोजक अजय कुमार राजा द्वारा सभी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान करने हेतु बैठक आयोजित कर प्रत्येक दिवस के कार्यक्रमों एवं अतिथियों की जानकारी प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि कल 8 सितंबर 2025 को प्रश्न मंच, भाषण एवं समूह चर्चा का आयोजन किया जाएगा जिसमें अमृत चोपड़ा अध्यक्ष एल्युमनी एशोसिएशन महाविद्यालय महासमुन्द, देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुन्द, पवन पटेल पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद महासमुन्द,गुलाब सेन जनभागीदारी सदस्य निर्णायक एवं विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
इसी क्रम में 9 सितम्बर को रजत जयंती पुस्तक मेला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विशिष्ट अतिथि संदीप दीवान अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जिला महासमुन्द पूर्व सांसंद प्रतिनिधि महासमुन्द,कमलेश ध्रुव प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी समाज छग, संदीप घोष सासंद प्रतिनिधि, रमेश साहू रहेंगे। इसके बाद 9 सितम्बर को रजत जयंती तक का सफर थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं ग्राम मचेवा में रैली आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में निर्णायक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय जनभागीदारी समिति सदस्य मनीष बंसल सदस्य, डा.शेषनारायण गुप्ता, लाल विजय सिंहदेव, विनोद चंद्राकर उपस्थित रहेंगे।
10 सितंबर को सेमिनार का आयोजन किया जाएगा जिसमें संदीप दीवान, बी एन गुप्ता पूर्व प्राचार्य, उमेश गिरी गोस्वामी भारती प्रातांध्यक्ष छग शिक्षक संघ, सुरेन्द्र मानिकपुरी प्राचार्य उपस्थित रहेंगे। 11 सितम्बर 2025 को एल्युमनी मीट कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, अमृत चोपड़ा,पवन पटेल,देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद,रमेश साहू रहेंगे।
12 सितंबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद के द्वारा जॉब फेयर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें लगभग 3500 पदों पर भर्ती हेतु रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। उक्त बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी उपस्थित रहे जिसमें मनीराम धीवर विभागाध्यक्ष भौतिकी, डॉ दुर्गावती भारतीय विभागाध्यक्ष हिंदी, प्रदीप कन्हेर विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र एवं एनसीसी प्रभारी,राजेश्वरी सोनी सहायक प्राध्यापक वाणिज्य एवं कार्यक्रम अधिकारी रासेयोए,दिलीप कुमार बढ़ाई सहायक प्राध्यापक भूगोल,दिलीप लहरें क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित रहे।