महासमुन्द

जनता का विश्वास-स्नेह मेरी असली पूंजी, जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा-विनोद चंद्राकर
07-Sep-2025 4:21 PM
जनता का विश्वास-स्नेह मेरी असली पूंजी, जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा-विनोद चंद्राकर

पूर्व विधायक के जन्मदिन पर बधाई देने शुभचिंतकों का लगा तांता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,7 सितंबर।
पूर्व संसदीय सचिव  व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल ंचद्राकर का जन्मदिन 5 सितंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री चंद्राकर के गृह निवास जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, शहर के गणमान्य नागरिकों, महासमुंद विधानसभा के सैकड़ों गांवों से कायर्कर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक श्री चंद्राकर को बुके, फूलमाला, शॉल भेंटकर तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी गई।
इसके अलावा शाम साढ़े 5 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व शहर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व विधायक का जन्मदिन मनाया तथा उन्हें लंबी आयु की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारी, शिक्षक संघ के कर्मचारी, एनएचएम संघ के पदाधिकारी, वन विभाग के अधिकारी.कर्मचारी उनके निवास आकर उन्हें जन्मदिन की बधाई प्रेषित की। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा।
अपने जन्मदिन पर मिले शुभकामनाओं व आशीर्वाद के लिए पूर्व संसदीय सविच श्री चंद्राकर ने कहा कि आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद रूपी शुभकामनाएं मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। विधानसभा क्षेत्रवासियों के हित व जनसेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बधाई देने वालों में जिले के सभी विधायकों, दाऊलाल चंद्राकर, मोहित ध्रुव, अश्वनी चंद्राकर, अंकित बागबाहरा, लक्ष्मण पटेल, अरुण चंद्राकर, अमर चंद्राकर, संजय शर्मा, मनोजकांत साहू, थनवार यादव, खिलावन बघेल, खिलावन साहू, ढेलू निषाद, राशि महिलांग, त्रिभुवन महिलांग, नितेन्द्र बनर्जी, विजय साव समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।


अन्य पोस्ट