महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 6 सितंबर। छग योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के नगर आगमन पर स्थानीय भाजपा शहर मंडल द्वारा स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में स्वागत किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के को करते प्रयासों के कारण योग को दुनिया भर में एक नई पहचान मिली है, और अब 65 देशों में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया के लोकतांत्रिक देशों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है।
इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष सुश्री डिम्पल डॉली ध्रुव, नरेश चंद्राकर, प्रेम साहू, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष दुबेलाल साहू, शंकर तांडी, संजय मालवे, रूपेश साहू, विवेकानंद सिंह ठाकुर, मदन देवांगन, मोती पुजारा, अतुल गंडेचा, नारायण तांडी, नितेश पांडे, अशोक दीप, डेविड साहू, सागर चंद्राकर, सविता दीवान, उदय चंदेल, अजीत तांडी, धनराज साहू, राजेश बगानी, दीपक यादव, महेश वैष्णव, मोहन दुबे एवं कार्यकर्ता शामिल थे। संचालन चंद्रशेखर ध्रुव ने किया।