महासमुन्द

पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत
03-Sep-2025 3:22 PM
पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,3 सितंबर। छत्तीसगढ़ के प्रथम उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का महासमुंद आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष कक्ष में नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू समेत समस्त सभापति व पार्षदों ने आत्मीय स्वागत किया। स्वागत पश्चात शहर के राजनीतिक परिदृश्य को लेकर श्री सिंहदेव ने आवश्यक सुझाव दिए।

 इस अवसर पर अमरजीत चावला पूर्व महामंत्री, ज्योति रिंकू चंद्राकर, जय देवांगन, गुलशन साहू, जितेंद्र ध्रुव, सूरज नायक, मुस्ताक खान, राहुल आवड़े, नीरज चंद्राकर, मुन्ना देवार, राजेश नेताम, शाहबाज राजवानी, रत्नेश साहू, शुभम चंद्राकर, अब्दुल सूफियान, कान्हा प्रधान, आशीष सिक्का, उकेश प्रजापति, होरी लाल साहू, मैंडी साहू, रफीक, सीतेश साहू, सलीम खान, अजय साहू, बिल्लू सोनी, बिट्टू साहू, हितेश शर्मा आदि उपस्थित थे। इसके पश्चात पूर्व डिप्टी सीएम श्री सिंहदेव नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू के गृह निवास पहुंचे। जहां विराजित भगवान श्री गणेश की उन्होंने पूजा की। उनके निवास पर आत्मीय मुलाकात कर उन्होंने भोजन ग्रहण किया।


अन्य पोस्ट