महासमुन्द

मूल तथ्यों को दबाकर बनाई गई पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट, जांच प्रक्रिया पर संदेह-विनोद दास
02-Sep-2025 4:13 PM
मूल तथ्यों को दबाकर बनाई गई पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट, जांच प्रक्रिया पर संदेह-विनोद दास

मंत्री-सचिव से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 सितंबर। सूचना के अधिकार के तहत आवेदनकर्ता विनोद कुमार दास ने संकुल समन्वयक अन्जय कश्यप मिडिल स्कूल मोहगांव प्रकरण में गंभीर गड़बडिय़ों की शिकायत स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव,विभागीय सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और डीपीआई संचालक ऋतुराज रघुवंशी को पत्र लिखकर की है।

विनोद दास का आरोप है कि जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे ने निष्पक्ष जांच नहीं की और मूल तथ्यों को दबा दिया है। शिकायतकर्ता ने शासन व प्रशासन से मूल आवेदन 06 जनवरी की पुन: नये सिरे से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विनोद के मुताबिक संभागीय संयुक्त संचालक ने 30 मई को विजय लहरे को मोहगांव प्रकरण में 15 दिवस में स्पष्ट अभिमत सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। लेकिन उन्होंने उक्त आदेश का अवहेलना करते हुए ढाई माह तक फाइल दबाकर रखा। जांच पूरी करने के बाद भी प्रतिवेदन 24 दिन तक टेबल पर अटका रहा। इस दौरान मामले की खबरें अखबारों में प्रमुखतांंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं से छपी।

विनोद का आरापे है कि दबाब बढऩे पर 18 अगस्त को आनन-फानन में प्रतिवेदन भेजा गया। जिसमें न तो स्पष्ट अभिमत था और न ही सभी तथ्य शामिल थे। रिपोर्ट में कहीं निष्कर्ष अधूरा था तो कही जानबूझकर छोड़ दिया गया है, नहीं लिखा है। चौकाने वाली बात यह रही कि संभागीय संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव ने गंभीरता नहीं दिखाते हुए इस अधूरे प्रतिवेदन के आधार पर फौरी तौर पर दण्ड आदेश जारी कर दिया।

सूत्रों के अनुसार प्रतिवेदन के अभिमत में कई सार तत्व का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। जिससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायतकर्ता ने उच्च स्तरीय टीम गठित कर पुन: जांच कराने की मांग की है।

उनका कहना है कि पक्षपातपूर्ण रवैये से तैयार रिपोर्ट न्यायसंगत नहींं है। इस संबंध में संभागीय संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव से उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया। उन्होंने मोबाइल काल एवं मैसेज का जबाब नहीं दिया।


अन्य पोस्ट