महासमुन्द

राज साहू का एलबम दिल की बात शीघ्र पिथौरा के समीप गांव के निवासी है राज
01-Sep-2025 3:55 PM
राज साहू का एलबम दिल की बात शीघ्र  पिथौरा के समीप गांव के निवासी है राज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 1 सितंबर। क्षेत्र के प्रतिभाशाली छत्तीसगढ़ी गायक राज साहू का नया एलबम ‘दिल के बात’ शीघ्र की श्रोताओं के बीच होगा।  इस एल्बम में उनके साथ अदाकारा ऋतु विश्वकर्मा भी नजर आएंगी।

    आने गृहप्रवास भुरकोनी जाते समय नगर में छत्तीसगढ़ कार्यालय पहुचे राज साहू ने बताया कि वे पिथौरा क्षेत्र के ग्राम भुरकोनी के समीप भरवा मुड़ा में जन्मे है और अपनी कला के दम पर वे राजधानी में छत्तीसगढ़ी फिल्मों में गायकी एवं। संगीत देते ह।समय समय पर वे एलबम भी बनाते है। जिसे उनके चाहने वाले काफी पसंद करते है। वर्तमान में उन्होंने

छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत की मधुरता और मया प्रीत की महक से सजा एक शानदार एलबम बनाया है। जोहार इंटरटेनमेंट इसे ‘दिल के बात’ नाम से रिलीज करेंगे।जिसमें वे नजर  सुपरस्टार डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर वे स्वयम राज साहू (जोहार छत्तीसगढ़ फेम) और प्रतिभाशाली अदाकारा रितु विश्वकर्मा दिखेंगी।

इस गीत को आवाज़ सुरों के महारथी दीपक धारवैया और मधुर गायिका करिश्मा खान ने दी। गीत के हर बोल श्रोताओं को छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत की मिठास में सराबोर कर देंगे और मन को प्रेम व अपनत्व की अनोखी अनुभूति कराएंगे।गीत का निर्देशन कर रहे हैं नंदू टांडी ने किया है। जबकि संगीत संयोजन और मिक्सिंग का जिम्मा संभाला पर्वेज खान का है। श्री साहू ने बताया कि यह गीत बहुत जल्द जोहार इंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगा।


अन्य पोस्ट