महासमुन्द

हाट बाजार में पुलिस का जागरूकता अभियान
01-Sep-2025 3:49 PM
हाट बाजार में पुलिस का जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1सितंबर। ग्रामीण क्षेत्र, हाट बाजार में महासमुंद पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। ग्राम मोंगरा, पिरदा,  भोथा, बलौदा साप्ताहिक बाजार, जोगीडीपा, भंवरपुर साप्ताहिक हाट बाजार के  अलावा ग्राम सांकरा टाउन में साइबर जागरूकता, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति अभियान, महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा की जानकारी दी गई।

उपस्थित लोगों को किसी भी अनजान नम्बरों से आए वीडियो कॉल अटेंड ना करने, किसी परिचित के द्वारा फोन पर पैसे की मांग करने पर तस्दीक के बाग ही सहमत होने,अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक न करने आदि की सलाह दी गई। इस दौरान डायल 112 के महत्व को भी साझा किया गया, जिसमें लगभग 15000 ग्रामवासी लाभान्वित हुए।


अन्य पोस्ट